Sunday, March 9, 2008

अच्छा लगता है कुछ चीजों का अचानक बदल जाना


कुछ चीजें अचानक बदल जाती हैं। बदलते हुए अच्छी लगती हैं।
सारा लुत्फ इसी में है। अचानक होने में। गरज यह कि सब तय वक्त पर हुआ तो क्या हुआ। बारिश के मौसम में पानी, सर्दियों में सर्दी।
मजा तो तब है कि भरी गर्मी यक-ब-यक बरसात हो। धूप जलाना भूल जाए। सूरज की धमक की जगह धुंध चादर हो। बेवक्त की शहनाई।
कभी-कभी अच्छी लगती है।
जैसे फूलों को। मधुमक्खियों को। लुटियन हवेली पर फहराते झंडे को।
अखरता है लोगों का बदल जाना। मौसम को हम समझते हैं।
लोगों का क्या करें।

No comments: